शालीमार ने कर्मचारियों की सेवा और समर्पण के लिए किया सम्मानित
-
By Admin
Published - 21 April 2025 40 views
डेढ़ दशक से अधिक समय से समर्पित कर्मचारियों का हुआ सम्मान
25 और 15 वर्षों की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को मिला विशेष सम्मान
लखनऊ, 21 अप्रैल 2025, शालीमार ग्रुप ने अपने समर्पित कर्मचारियों के योगदान हुए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण और उनके परिवारजनों की उपस्थिति में एक खुशनुमा माहौल बना।
कार्यक्रम में शालीमार में 25 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा पूरी करने वाले श्री एन. के. यादव और श्री मोहम्मद सुहैल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही 15 वर्षों से लगातार कार्यरत कर्मचारियों – श्री संजीव तिवारी, श्री एस. के. पांडेय, श्री इरफान, श्री धन बहादुर थापा, श्री मिर्जा विलायत हसन, श्री आनंद यादव, श्री अनुराग सैनी, श्री दिलीप कुमार और श्री घनश्याम शर्मा को भी उनके योगदान के लिए सराहा व सम्मानित किया गया।
कंपनी की ओर से सीनियर मैनेजमेंट ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई दी और कहा, "हर सफलता के पीछे एक मजबूत टीम होती है, और यह सम्मान हमारी उस टीम भावना का प्रतीक है।"
शालीमार कॉर्प लिमिटेड के डायरेक्टर श्री कुनाल सेठ ने कहा कि," यह समारोह न केवल कार्य संस्कृति और प्रतिबद्धता का उत्सव था बल्कि सामूहिक खुशी को भी प्रकट करता है। शालीमार का यह प्रयास कर्मचारियों के साथ उसके रिश्ते को और मजबूत करता है और प्रेरणा देता है कि प्रतिबद्धता और समर्पण का हमेशा सम्मान किया जाता है।
सम्बंधित खबरें
-
डेढ़ दशक से अधिक समय से समर्पित कर्मचारियों का हुआ सम्मान 25 और 15 वर्षों की सेवा पूर्ण क
-
*योगी सरकार ने पीआरडी स्वयंसेवकों का बढ़ाया ड्यूटी भत्ता* *सीएम योगी की अध्यक्षता में आयोजित मं
-
दादा मियां की दरगाह पर समाजसेवियों और पत्रकारों ने पेश की अकीदत की चादर।मुल्क में आपसी भाईचारा,अमन
-
कैंप में लगभग 200 लोगों को दी गई मुफ्त दवा लखनऊ। द मदद सहयोग गाइडेंस संस्था की तरफ से मिनी इंडो
-
प्रेस क्लब में शोक सभा सम्पन्न, सैकड़ों पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित कीलखनऊ। प्रसिद्ध फोटोजॉर्नलि